डायबिटीज के मरीजों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें, हमेशा रहेंगे फिट

डायबिटीज के मरीजों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें, हमेशा रहेंगे फिट

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह की समस्याएं लोगों को हो रही हैं। उन्हीं में एक है डायबिटीज जो हर वर्ग के लोगों को परेशान कर रही है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं लेकिन उसके बावजूद भी इससे जल्दी छुटकारा नहीं मिलता है। ऐसे में एक्सपर्ट लोगों को अपने खान-पान पर ध्यान और परहेज करने की सलाह देते हैं। ऐसी स्थिति में लोग क्या खाएं और क्या नहीं ये बड़ा सवाल है। तो आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को अपने रेगुलर डाइट में ये 10 चीजें जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में काफी मदद मिल सकती है।

पढ़ें- सुबह उठने पर होती हैं ये समस्याएं तो डॉक्टर को दिखाएं, डायबिटीज की हो सकती है संभावना

डायबिटीज के मरीजों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें (Best Foods to Control Diabetes in Hindi):

पालक

पालक में कार्ब्स और कैलोरी बहुत कम और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। पालक बल्ड शुगर को कंट्रोल में रखता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हरी पत्तेदार सब्जियों में पॉलीफेनोल और विटामिन C होता है। इसे नियमित रूप से खाने से डायबिटीज होने की संभावना कम हो जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है जो इंसुलिन प्रतिरोध से लड़ने में मदद करता है।

अंडे

अंडे को प्रोटीन का पॉवरहाउस कहा जाता है। ये ब्लड  शुगर लेवल को स्टेबल रखता है और भूख लगने वाले हॉर्मोन को दबाकर वजन घटाने में मदद करता है। शुगर के मरीज अगर अपना वजन नियंत्रित रखें तो इससे उनकी सेहत काफी हद तक सही रहती है।

नट्स

डायबिटीज के मरीजों को बिना नमक वाले स्नैक्स खाने चाहिए। इनसे फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है जो बल्ड शुगर को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम इंसुलिन प्रतिरोध से लड़ने में मदद करता है। कैलोरी को नियंत्रण में रखने के लिए इसे संतुलित मात्रा में ही खाएं।

शकरकंद

शकरकंद भी डायबिटीज के लिए जरूरी कार्ब्स में से एक है। एक मध्यम आकार के शकरकंद में 4 ग्राम फाइबर और विटामिन C होता है। इसके अलावा शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन A भी पाया जाता है।

फैटी फिश

अमेरिकन हार्ट एसोशिएशन के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। ऐसी मछलियां जिनमें ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा होती है जैसे सालमन, हेरिंग, सार्डिन, मैकेरल, ट्राउट और ट्यूना फिश से दिल की बीमारी का खतरा और इंफ्लेमेशन कम होता है। डायबिटीज की वजह से होने वाली आंखों की दिक्कत भी फैटी फिश से दूर होती है। डायबिटीज के मरीजों को हफ्ते में 2 बार फैटी फिश खानी चाहिए।

एवोकाडो

ये फल हेल्दी फैट का अच्छा स्त्रोत होता है। ये फाइबर से भरपूर होते हैं जो बल्ड शुगर को नियंत्रित करके इंसुलिन स्पाइक्स को कम करने में मदद करते हैं। हालांकि, इसमें कैलोरीज ज्यादा होती हैं इसलिए इसके खाने की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए। एक मध्यम आकार के एवोकाडो के आधे भाग में 180 कैलोरी होती है।

फलियां

अपने किचन में कुछ दास, फलियां और छोले हमेशा रखें। इन्हें बनाना बहुत आसान होता है और ये फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

दही

दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और कार्बोहाइड्रेट कम होता है। दही खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। कोशिश करें कि बिना चीनी वाली दही खाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़े से जामुन या अनार डालकर भी खा सकते हैं।

साबुत अनाज

ब्राउन राइस, ओट्स या जौ अपने किचन में जरूर रखें। ज्यादा कार्ब्स होने के बावजूद भी साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। सफेद चावल या सफेद ब्रेड जैसे लो फाइबर रिफाइंड कार्ब्स की तुलना में साबुत अनाज धीरे-धीरे पचता है। इसकी वजह से ब्लड शुगर  पर इसका कम असर पड़ता है। बहुत ज्यादा मात्रा में साबुत अनाज नहीं खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक लगभग 1/3 साबुत अनाज 15 ग्राम कर्ब्स के बराबर होता है।

बेरीज 

बेरीज में प्राकृतिक मिठास होती है और ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। इनमें पाया जाने वाला  फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है और दिल की बीमारी को भी दूर रखता है। इन्हें आप कई दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

शुगर को कंट्रोल करने में कारगर है आम की पत्तियां, बस ऐसे करना है सेवन

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।